पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी को लेकर तंज़ कसा है. शुक्रवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले में की चुनावी रैली के दौरान सीएम ने कहा कि, भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत बदतर है. यहां कोई औद्योगिक प्रगति नहीं है. ममता आगे बोलीं कि, नरेंद्र मोदी जी की दाढ़ी के अलावा और किसी चीज में बढ़ोत्तरी नहीं है. कभी वो रवींद्रनाथ टैगोर तो कभी महात्मा गांधी के लिबास में नजर आते हैं. ममता ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वो देश की सबसे बड़ी धोखेबाज पार्टी है. उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं है, जब पूरे देश को बेच दिया जाएगा और नरेंद्र मोदी के नाम पर हर चीज का नामकरण होगा, बीजेपी देश में लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास कर रही है.