देश भर में कोरोना वायरस (Corona Virus) ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया है. अलग अलग जगहों से कोरोना मरीजों की दिल झकझोरने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. वहीं, अहमदाबाद (Ahmedabad) के बाद अब गुजरात (Gujarat) के राजकोट (Rajkot) के सिविल हॉस्पिटल के बाहर बदतर स्थिति दिखाई दी.
कोरोना मरीजों से हॉस्पिटल भर चुके हैं कि नए मरीजों को एडमिट नहीं किया जा रहा है. इससे मरीजों को एंबुलेंस में काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. ज्यादातर मरीजों का तो एंबुलेंस में ही इलाज किया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल में बेड की किल्लत चल रही है. इसके चलते मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है.