बिहार(Bihar News) में शराबबंदी होने के बावजूद 19 लोगों के जहरीली शराब पीने से मौत होने के बाद नीतीश सरकार (Nitish Kumar) विपक्ष के निशाने पर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने नीतीश पर तंज कसते हुए उनको मासूम कहा है. तेजस्वी ने कहा कि " 4 दिन पहले जहरीली शराब पीने की वजह से प्रदेश में 19 मौतें हो जाती हैं, लेकिन सीएम अभी भी जानकारी ही प्राप्त कर रहे हैं. ये कितना अजीब है ना?"
तेजस्वी का आरोप है कि बिहार में प्रशासन और सरकार ही शराब के कारोबार में लिप्त है. सरकार ही शराब बनवा और बिकवा रही है ऐसे में वह ये कैसे स्वीकार करेगा कि शराब पीने के कारण लोग मरे हैं.
वहीं नवादा के एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार से शराब से हुई मौतों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंच मामले की छानबीन कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए.