टर्बनेटर उर्फ हरभजन सिंह ज़िंदगी की एक और पारी शुरू करने वाले हैं. क्रिकेट से दूर हो चुके भज्जी अब सिनेमा के पिच पर अपना टैलेंट दिखाएंगे. उनकी आने वाली फिल्म Friendship का Teaser रिलीज़ हो गया है. टीज़र सोमवार को रिलीज़ हुआ. इसे काफी व्यूज़ मिले हैं. टीज़र में दो गौर करने लायक बातें हैं. पहली कि फिल्म में काफी मार-धाड़ होगी और दूसरी की इसमें भी भज्जी मैदान पर अपना जलवा दिखाएंगे.