टीम इंडिया की जर्सी से हटेगा OPPO, ये कंपनी होगी नई स्पॉन्सर

Updated : Jul 25, 2019 10:47
|
Editorji News Desk
टीम इंडिया का स्पॉन्सर इस साल सितंबर से बदल जाएगा. भारतीय टीम की जर्सी पर ओपो कि जगह उसके नए स्पॉन्सर बाइजुज का नाम लिखा होगा. चाइनीज़ मोबाइल कंपनी ओपो ने मार्च 2017 में 1079 करोड़ रूपये की बोली लगाकर... टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप 5 साल के लिए खरीदी थी. लेकिन, अब खबर है कि उसने ये स्पॉन्सरशिप बेंगलुरु बेस्ड एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी बाइजुज को दे दी है. टाइम्स ऑफ इंडिया को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ओपो को इसके लिए उतनी ही रकम मिली है जितना उसने 2017 में स्पॉन्सरशिप को खरीदते वक्त निवेश किया था. इस डील के बाद ओपो का करार टीम इंडिया के साथ अब सिर्फ वेस्टइंडीज़ टूर तक का ही होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI को भी स्पॉन्सरशिप में हुए इस बदलाव से कोई नुकसान नहीं है.
BCCIटीम इंडियाTeam IndiaOPPO

Recommended For You