बॉम्बे हाई कोर्ट ने 'Tandav' से जुड़े अहम लोगों को 'ट्रांजिट प्री अरेस्ट बेल' दे दी है. जिन्हें बेल मिली है उनमें शो के डायरेक्टर अली अब्बास जफर, Amazon Prime India हेड अपर्णा पुरोहित, इसके प्रोड्यूसर हिमांशु मेहरा और लेखर गौरव सोलंकी शामिल है. इनकी इस वेब सीरीज पर भावनाओं को आहत करने का आरोप है. इसी मामले में यूपी की राजधानी लखनऊ में एक FIR दर्ज कराई गई थी. गिरफ्तारी से बचाव के लिए इन चारों को बेल दी गई. बता दें कि इस वेब सीरीज पर हो रहे भारी बवाल पर कई राज्यों में तरह-तरह के प्रदर्शन हुए. सरकार से पुलिस तक ने इसके खिलाफ एक्शन लिया है. इसी मामले में यूपी पुलिस बुधवार को पूछताछ के लिए मुंबई भी पहुंची.