तमिलनाडु सरकार ने माफ किया गोल्ड लोन, चुनाव तारीखों के ऐलान से कुछ घंटे पहले लिया फैसला

Updated : Feb 27, 2021 06:54
|
Editorji News Desk

शुक्रवार को देश के 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान से महज कुछ घंटे पहले तमिलनाडु सरकार ने गोल्ड लोन माफ करने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया. इससे राज्य की जनता को लाभ जरूर होगा लेकिन घोषणा की टाइमिंग पर सवाल उठने लगे. क्योंकि चुनाव तारीखों की घोषणा होते ही संबंधित राज्य में आचार संहिता लागू हो जाती है. ऐसे में सरकार ने कुछ घंटे पहले गोल्ड लोन माफ कर लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. इसके तहत सहकारी बैंकों से किसानों और गरीबों को 6 कैटेगरी में दिया गया गोल्ड लोन को माफ किया जाएगा. इस बाबत सीएम पलानीस्वामी ने कहा कि इस योजना से गरीबों को लॉकडाउन के दौरान गिरवी रखे सोने को छुड़ाने में मदद मिलेगी. इससे पहले मुख्यमंत्री ने 16 लाख से अधिक किसानों को दिए गए 12,000 करोड़ रुपये के कृषि ऋण को माफ करने की घोषणा की थी

 

 

 

Loan waiverpoorTamil Nadu governmentTamil NaduElectionElection CampaignfarmerCM Palaniswami

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'