भारत ने काबुल (Kabul) से अपने सैकड़ों अधिकारियों और नागरिकों को निकालने के लिए तुरंत प्लान बनाया. काबुल से 129 यात्रियों के साथ रवाना हुआ एयर इंडिया (Air India) का AI-244 विमान रविवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर लैंड कर गया. फ्लाइट ने काबुल से शाम 6.06 बजे उड़ान भरी और रात 8 बजे से थोड़ा पहले दिल्ली में उतरी. दरअसल भारत सरकार (Indian Government) काबुल में भारतीय दूतावास के अपने कर्मचारियों और भारतीय नागरिकों की जान किसी भी कीमत पर जोखिम में नहीं डालेगी, इसीलिए आपात स्थिति में उन्हें बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया है.
एअर इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि एयरलाइन की दिल्ली-काबुल-दिल्ली उड़ान रद्द करने की अभी तक कोई योजना नहीं है और यह सोमवार को भी परिचालित होने वाली है.
यह भी देखें: Afghanistan: अफगान राष्ट्रपति अशरफ ग़नी और उपराष्ट्रपति देश छोड़कर भागे, तालिबान का काबुल पर भी कब्जा