तालिबान ने कहा ISI चीफ ने मुल्ला बरादर से की मुलाकात, क्या हक्कानी गुट की झड़प में जख्मी हुए बरादर?

Updated : Sep 07, 2021 01:13
|
Editorji News Desk

Taliban on ISI: तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने सोमवार को अपने प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की पुष्टि की है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फ़ैज़ हमीद (Lt Gen Faiz Hameed) काबुल आए थे और यहां उन्होंने तालिबान नेता मुल्ला अब्दुल ग़नी बरादर (Mulla Baradar) के साथ साथ कुछ और लोगों से भी मुलाकात की. ISI के डायरेक्टर जनरल फ़ैज़ शनिवार को काबुल आए थे. हालांकि तालिबान के मुताबिक पाकिस्तानी जनरल ने डूरंड लाइन की सुरक्षा का मुद्दा उठाया साथ ही काबुल एयरपोर्ट को चलाने के लिए मदद की भी पेशकश की.

हालांकि जानकार मान रहे हैं कि तालिबान की नई सरकार में हो रही देरी की वजह दरअसल पावर शेयरिंग है जिसे लेकर कुछ गुटों में अबतक बात नहीं बन पाई है. इनमें हक्कानी और बरादर गुट अहम बताए जा रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में ये बात भी कही गई है कि मुल्ला बरादर और हक्कानी गुट के बीच हुई झड़प भी हुई है जिसमें मुल्ला बरादर जख्मी हुए हैं. 

वहीं तालिबान ने अपनी प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान यह दावा भी किया है कि पूर्व उप-राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह देश छोड़कर ताजिकिस्तान भाग गए हैं.

ये भी पढ़ें: तालिबान सरकार में शामिल होने के न्यौते पर चीन चुप, कहा- फिलहाल इसपर कुछ नहीं कहना

PakistanISITalibanafganistan

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?