एक तरफ अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) से आम लोगों के जान जोखिम में डालकर भागने की तस्वीर वायरल हो रही है वहीं दूसरी तरफ उसी काबुल में तालिबान लड़ाकों की मस्ती के वीडियो भी सामने आ रहे हैं. काबुल पर कब्जे के अगले ही दिन तालिबानी लड़ाके (Talibani Fighters) काबुल के एक एम्यूजमेंट पार्क (Amusement Park) में मस्ती करते दिखे.
एम्यूजमेंट पार्क में तालिबानियों की मस्ती के दो वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में तालिबानी हाथ में बंदूक लिए इलेक्ट्रिक कार चलाते दिखा रहे हैं. दूसरे वीडियो में कुछ तालिबानी खिलौना घोड़ों की सवारी करते दिख रहे हैं. इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति भवन के अंदर मौजूद तालिबान लड़ाकों की तस्वीरें भी सामने आई थीं. वैसे ये तस्वीरें तालिबान के दूसरे पक्ष को भी दर्शाती हैं.