Mehbooba Mufti ने तालिबानी सरकार पर कहा- उन्हें महिलाओं और बच्चों को देना होगा अधिकार

Updated : Sep 08, 2021 20:13
|
Editorji News Desk

अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान की सरकार का गठन हो गया है. इसी बीच बुधवार को जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने तालिबान सरकार (Taliban government) का समर्थन किया है. पीडीपी प्रमुख ने कहा कि तालिबान अब हकीकत बन चुका है, और उसे शरिया कानून के तहत अब सरकार चलाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि तालिबान कि पहली बार जो छवि बनी है वो इंसानों के खिलाफ थी, लेकिन अबकी बार वो आए हैं और अफगानिस्तान पर हुकूमत करना चाहते हैं तो उन्हें अपनी छवि को बदलना होगा. पीडीपी चीफ ने कहा कि उन्हें वास्तविक शरिया और कुरान शरीफ के नियमों का पालन करना चाहिए, जिसमें बच्चों और महिलाओं के अधिकार शामिल हैं. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर वो वाकई उसपर अमल करते हैं तो वो दुनिया के लिए मिसाल बन सकते हैं, और दुनिया के देश उनके साथ कारोबार कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि खुदा ना खास्ता अगर वो बीते सालों की तरह ही अपना तरीका अपनाएंगे तो फिर सारी दुनिया के लिए ही नहीं अफगानिस्तान के लोगों के लिए भी मुश्किल हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में भी CAA के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM स्टालिन ने कहा- ये संविधान के खिलाफ

 

Mehbooba MuftiafganistanTaliban Governmenttaliban takeover

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'