कुछ ही दिनों में कईं बॉलीवुड स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गए. अब लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से शेयर करते हुए लिखा, 'हैक अलर्ट. मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है. प्लीज मेरे अकाउंट से मिले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें.' बता दें पिछले कुछ दिनों में ईशा देओल, फराह खान, विक्रांत मैसी और सुष्मिता सेन की बेटे रेने सायबर अटैक का शिकार हो चुके हैं.