T20 World Cup: 17 अक्टूबर को होगा आगाज, 24 को भारत-पाक का महामुकाबला

Updated : Aug 17, 2021 11:49
|
Editorji News Desk

 इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने मंगलवार को टी-20 वर्ल्ड कप का फुल शेड्यूल जारी कर दिया है. टूर्नामेंट का आगाज 17 अक्टूबर को होगा और फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा. हालांकि भारत-पाकिस्तान का हाइवोल्टेज महामुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ 31 अक्टूबर और अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को भिड़ेगी.
जारी शेड्यूल के मुताबिक टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 का पहला सेमीफाइनल अबु धाबी में 10 नवंबर को खेला जाएगा. 11 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा. दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखे गए हैं. फाइनल 14 नवंबर रविवार को दुबई में खेला जाएगा. इसके बाद 15 नवंबर को बतौर रिजर्व डे रखा गया है. भारत के मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें:  Lord's Test: भारत ने क्रिकेट के मक्का में दर्ज की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 151 रनों से धो डाला


बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले इस वर्ल्ड कप के ग्रुपों की घोषणा ICC पहले ही कर चुका है. भारत और पाकिस्तान को सुपर 12 के ग्रुप-2 में रखा गया है। उनके साथ इस ग्रुप में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड भी हैं. सुपर 12 के ग्रुप स्टेज में भारत को 5 मैच खेलने हैं, जिनमें से 4 मुकाबले दुबई में खेले जानें हैं, जबकि 1 मैच अबु धाबी में होगा. यानी इस बार यह तय है कि भारत शारजाह में कोई मैच नहीं खेलेगा.  

ICC EVENTST20 World CupPakistan Cricket

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video