सीरियाई आर्मी ने देश में विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तरी पश्चिमी इलाके के एक अस्पताल पर बमबारी की है. इस हमले में 7 नागरिकों की मौत हुई है जबकि 14 मेडिकल स्टॉफ के लोग घायल हुए हैं. रायटर्स की खबर के मुताबिक मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. सीरियाई सेना ने अतारेब शहर में स्थित अस्पताल पर कई मोर्टार दागे. बताया जा रहा है कि जिस इलाके में सीरिया की सेना ने हमला किया है यह देश में विद्रोहियों का आखिरी गढ़ है. इस इलाके में तुर्की की सेना भी मौजूद है. तुर्की रक्षा मंत्रालय ने भी अस्पताल पर हमले की पुष्टि की है और जानकारी दी है कि सरकार समर्थित मोर्टार हमले में पांच लोगों की मौत और 10 लोग घायल हुए हैं.