अदाकारा सुष्मिता सेन ने एक धमाकेदार घोषणा की है. वो अपनी हिट सीरीज़ 'आर्या' का दूसरा सीज़न लेकर आने वाली हैं. Disney+Hotstar पर पिछले साल आई इस सीरीज़ को ना सिर्फ दर्शकों का प्यार मिला बल्कि सेन को इसके लिए कई अवॉर्ड्स से नवाज़ा गया. इसकी घोषणा उन्होंने इंस्टा पर एक तस्वीर पोस्ट करके की. इसमें उन्होंने लिखा कि फैंस जो चाहते हैं वही वो करना चाहती हैं. बता दें कि ये वही सीरीज़ है जिससे सेन ने अपना डिजिटल डेब्यू किया और स्क्रीन पर उनकी रेल एक बार फिर से पटरी पर दौड़ पड़ी.