खौफ पैदा करने के लिए सुशील कुमार ने बनवाया था हत्या का वीडियो: पुलिस

Updated : May 24, 2021 08:10
|
Editorji News Desk

हत्या के केस में 6 दिन के पुलिस रिमांड में मौजूद ओलंपियन सुशील कुमार (Olympian Sushil Kumar) की मुश्किलें और बढ़ सकती है. दिल्ली पुलिस ने रविवार को कोर्ट में बताया कि सुशील कुमार के पास एक वीडियो है जिसमें पूरी वारदात को रिकॉर्ड किया गया है. ये वीडियो इसलिए रिकॉर्ड किया गया ताकि शहर में रेसलिंग के सर्कल में (In the circle of wrestling) खौफ भी फैलाया जा सके.

पुलिस ने कोर्ट में कहा कि वारदात वाले दिन सुशील ने अपने साथी प्रिंस से सागर की पिटाई का वीडियो भी बनवाया था. सुशील और उसके दोस्तों ने सागर को जानवरों की तरह पीटा था. वे इस वारदात के माध्यम से कुश्ती की दुनिया में अपनी दहशत को भी स्थापित करना चाहते थे. बता दें कि ओलंपियन सुशील कुमार और उनके साथियों पर बीते 4 मई को छत्रसाल स्टेडियम में सागर पहलवान की पीट-पीट कर हत्या का आरोप है. इस वारदात में सागर के दो साथी भी बुरी तरह घायल हुए हैं.

wrestlerDelhi policeSushil Kumarsushil kumar controversy

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video