वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब गंवाने वाले कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आलोचकों के निशाने पर हैं. अब पूर्व सलामी बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 'न्यूज 24 स्पोर्ट्स' के साथ बातचीत करते हुए सुरेश रैना ने कहा कि मुझे लगता है कि वह नंबर वन कप्तान (Captain) हैं.
उनके रिकॉर्ड यह बताते हैं कि उन्होंने काफी कुछ हासिल किया है. रैना ने कहा कि आप ICC ट्रॉफी की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक IPL नहीं जीता है. मेरे हिसाब से उनको थोड़ा टाइम देना चाहिए. रैना को भरोसा है कि कोहली और टीम इंडिया के पास कम से कम एक ICC ट्रॉफी आएगी. हालांकि कपिल देव, सुनील गावस्कर जैसे महान प्लेयर्स ने कप्तानी को लेकर विराट का समर्थन भी किया है.
बता दें कोहली की कप्तानी में भारत लगातार तीन खिताब गंवा चुका है. 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2019 में वनडे वर्ल्ड कप और अब 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप.