गणतंत्र दिवस पर किसान परेड के दौरान लालकिला की प्राचीर पर प्रदर्शकारियों के झंडा फहराने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बोबड़े को पत्र लिखकर स्वतः संज्ञान लेने की मांग की गई है. मुंबई के कानून के छात्र आशीष राय ने मुख्य न्यायाधीश को ये पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि लालकिले की प्राचीर पर प्रदर्शकारियों द्वारा दूसरा झंडा लगाना राष्ट्रीय झंडे का अपमान है. राय ने इसे शर्मनाक घटना बताते हुए कोर्ट ने विशेष जांच समिति का गठन करने की मांग की है ताकि दोषियों को दंड दिया जा सके. बता दें कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले में प्रदर्शनकारियों ने एक धार्मिक झंडा लगा दिया.