सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमण (CJI NV Ramana) की अगुवाई में एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. इस फैसले के मुताबिक देश के 12 हाई कोर्ट (High Court) में 68 जजों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है. जिसमें इलाहाबाद, मद्रास और कलकत्ता हाई कोर्ट मुख्य रूप से शामिल हैं. खास बात ये है कि इन 68 जजों की इस लिस्ट में 10 महिला जज का नाम भी शामिल है.
आपको बता दें कि अदालतों में जजों की कमी देश की न्याय व्यवस्था (Judicial System) के लिए एक अहम मुद्दा रहा है. अदालतों में लंबित पड़े सैकड़ों मामले की सुनावई सिर्फ जजों की कमी की वजह से टाल दी जाती है. ऐसे में कॉलेजियम का यह फैसला आम जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
गौरतलब है कि इन 68 जजों में 16 जज इलाहाबाद हाई कोर्ट में नियुक्त किए जाएंगे. बताया जा रहा है कि 160 जज की जरूरत है. लेकिन फिलहाल 93 जज ही इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपनी सेवा दे रहे हैं. हालांकि इस लिस्ट पर केंद्र सरकार की ओर से आखिरी मुहर लगाया जाना अभी बाकी है.