आंतों को स्वस्थ रखना है तो आज से ही खाएं ये सुपरफूड्स

Updated : May 19, 2021 14:32
|
Editorji News Desk

क्या आप जानते हैं कि आपके डायट और Gut यानि आंतों की सेहत के बीच गहरा रिश्ता है. जी हां. जो खाना आप खाते हैं वो आपके आंतों के अंदर मौजूद तरह तरह के बैक्टीरिया पर भी असर डालता है. हेल्दी माइक्रोबियम के लिए प्रोसेस्ड और अधिक फैट वाली चीजें से दूर रहना बेहतर है क्योंकि, ये चीजें अच्छे बैक्टीरिया को कम करके खराब बैक्टीरिया के पनपने को बढ़ावा दे सकती हैं.

यह भी पढ़ें | एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण से भरपूर कीवी जूस के हैं कई फायदे, जानिये रेसिपी

जो हम खाना खाते हैं उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ने, न्यूट्रिएंट्स को सोखने और विषाक्त चीजों को बाहर निकालने के लिए हेल्दी माइक्रोबियम की बेहद जरूरत होती है. अगर आंतों की सेहत ठीक नहीं है तो इससे आपको ब्लोटिंग, जलन, कब्ज और डायरिया जैसी पेट की परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में जो आपकी आंतों की सेहत को बेहतर बनाएंगे.

1. साबुत अनाज

आंतों के ठीक तरह से काम करने के लिए साबुत अनाज खाइये, फाइबर से भरपूर इनमें ओमेगा-3 (Omega-3) फैटी एसिड्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं. बता दें कि अच्छे पाचन के लिए एक दिन में कम से कम 25 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है.

2. हरी सब्जियां

अच्छे माइक्रोबियम के विकास के लिए अधिक मात्रा में हरी पत्तेदार सब्जियां खाना बेहतर होता है. पालक, केल जैसी हरी सब्जियां फाइबर और दूसरे पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत हैं. इन सबके अलावा इनमें एक खास तरह का शुगर होता है जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है.

3. लो-फ्रक्टोज़ फ्रूट्स

अगर आपको गैस और ब्लोटिंग की अक्सर शिकायत रहती है तो सेब, नाशपाती, आम. बेरीज जैसे अधिक फ्रक्टोज वाले फल कम खाएं इसकी जगह आप संतरा, अंगूर जैसे विटामिन सी से भरपूर फल खाएं. इससे आपको गैस की समस्या से राहत मिल सकती है. इन सबके अलावा केले में भी कम प्राकृतिक शुगर यानि लो फ्रक्टोज होता है जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है.

4. फरमेंटेड फूड्स

फरमेटेंड यानि खमीर उठा हुआ खाना हमारी आंतों को सही तरीके से काम करने में मदद करता है. फरमेंटेड खाना खाने से आंतों में गुड बैक्टीरिया बनते हैं. आंतों के अलावा इसे खाने से बाउल और कोलन हेल्थ भी बेहतर बनती है.

यह भी पढ़ें | इन हेल्दी फ़ूड आइटम्स से करें अपने फेवरेट समर फ़ूड को रिप्लेस

Foodgut healthHealth Tips

Recommended For You

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास