नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी ने भी दाखिल किया पर्चा, कहा-असली परिवर्तन होगा

Updated : Mar 12, 2021 14:18
|
Editorji News Desk

पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम से BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने भी शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया. इस हाईप्रोफाइल नामांकन में BJP ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान तीन केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, बाबुल सुप्रियो और स्मृति ईरानी भी मौजूद थे. नामांकन से पहले शुभेंदु ने ममता CM बनर्जी की तरह ही मंदिर में जाकर पूजा की फिर हल्दिया में धर्मेन्द्र प्रधान और स्मृति ईरानी के साथ रोड-शो किया. इस दौरान धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि नंदीग्राम आंदोलन में पहली लाठी खाने वाली ममता नहीं बल्कि शुवेंदु अधिकारी थे. नामांकन के बाद शुभेंदु ने कहा कि किसी तरह की प्रतियोगिता का सवाल नहीं है, जनता असली परिवर्तन के लिए BJP को ही बंगाल की सत्ता सौंपेगी. उन्होंने कहा कि आज भगवान भी मेरे साथ है.

West Bengal AssemblyNandigramMamata BanerjeeDharmendra PradhanNandigram assembly seatNOMINATIONWest Bengalsmriti iraniSubhendu Adhikari

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'