स्टडी में दावा: कोवैक्सीन की तुलना में कोविशील्ड ज्यादा एंटीबॉडी बनाती है

Updated : Jun 07, 2021 07:39
|
ANI

भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) की मौजूदा वैक्सीन्स, कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सीन (Covaxin) पर हुई हालिया स्टडी ये बताती है कि कोवैक्सीन की तुलना में कोविशील्ड ज्यादा एंटीबॉडी बनाती है. कोरोनावायरस वैक्सीन-इंड्यूस्ड एंडीबॉडी टाइट्रे (COVAT) की शुरुआती स्टडी के मुताबिक, सीरो पॉजिटिविटी रेट और एंटी स्पाइक एंटीबॉडी कोविशील्ड वैक्सीन में ज्यादा है.

इस स्टडी में 552 हेल्थकेयर वर्कर्स को शामिल किया गया था. स्टडी में दावा किया गया कि कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में सीरोपॉजिटिविटी रेट (Seropositivity Rate) से लेकर एंटी-स्पाइक एंटीबॉडी कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाने वाले लोगों की तुलना में काफी अधिक थे. सर्वे में शामिल कुछ लोग ऐसे थे जो कोरोना वायरस से ठीक हो चुके थे जबकि कुछ वर्कर्स ऐसे भी थे जिन्हें अब तक कोरोना नहीं हुआ था. सर्वे में शामिल 456 हेल्थकेयर वर्कर्स को कोविशील्ड और 96 को कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई थी. हालांकि सर्वे में ये बात भी सामने आई कि दोनों वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन का वायरस के खिलाफ रिस्पॉन्स काफी अच्छा रहा है.

COVAXINCOVISHIELD

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?