सोशल मीडिया के दौर में अजीबो-गरीब चीजें रोजाना वायरल होती रहती हैं. अब अमेरिका (America) में एक मछुआरे (Fisherman) को ऐसी मछली मिली है जिसे देखकर लोग जितने हैरान हैं, उतने ही डरे हुए भी हैं. इसकी सबसे खास बात ये हैं कि इसके दांत बिल्कुल इसांनों के दांत (Human Teeth) जैसे हैं. सिर्फ दांत ही नहीं, इसके मसूड़े भी इंसानों की तरह हैं. शिपहेड (Sheephead Fish) के शरीर पर काले और सफेद रंग की धारियां होती हैं, जिस वजह से इसे कॉन्विक्ट फिश कहा जाता है.
बता दें फेसबुक पर फोटो पोस्ट करते हुए जेनेट पीअर (Jennette Pier) ने लिखा कि उन्हें एक खास मछली का पता चला है, जिसमे नेथन मार्टिन नाम के मछुआरे ने अमेरिका के आउटर बैंक पर पकड़ा. मछली की इस प्रजाति को शिपहेड फिश कहते हैं. आमतौर पर ये समुद्री चट्टानों के पास ही पाई जाती हैं.
यह भी पढ़ें: Bihar: मंदिर में पूजा करने आई महिला को पुजारी ने पीटा, वीडियो Viral होने पर कमेटी ने लिया एक्शन