शेयर बाजार धड़ाम: 900 अंक टूट कर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 15 हजार के नीचे

Updated : Feb 26, 2021 10:48
|
Editorji News Desk

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार जबरदस्त गिरावट के साथ खुला है.  सेंसेक्स में 917 अंकों की तो निफ्टी में 267 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद से सेंसेक्स 50,122.07 के लेवल पर और निफ्टी 15 हजार के नीचे ट्रेड कर रहा था. 30 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में खुले हैं.शुक्रवार को सभी सेक्टर्स की शुरुआत गिरावट पर हुई.  इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक के स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. माना जा रहा है कि न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स में गिरावट आने का असर एशियाई और घरेलू बाजारों में दिख रहा है. जापान का निक्केई भी 225 अंक नीचे गिरा है. 

 

SharesSensex TodayNiftyshare marketBankfallNifty 50 indexRed CrosssectorsSensexFriday

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study