बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह की सर्जरी करवाई हैं. हालांकि ये ट्रेंड कोई नया नहीं है और कई ऐसे बड़े नाम है जो इस प्रकार की कॉस्मैटिक सर्जरी करवा चुके हैं. जानते हैं उन सिलेब्स के बारे में जिन्होंने खूबसूरती के लिए सर्जरी करवा बदला अपना लुक
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) को अपने होंठ कुछ पसंद नहीं थे, इसलिए उन्होंने सर्जरी का सहारा लिया था. 'कॉफी विद करण' के पिछले सीजन में अनुष्का के होंठ देखकर लोगों ने उन्हें बहुत ट्रोल किया था. एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने कहा था, इस मुद्दे पर मेरे पास कुछ भी छिपाने को नहीं है. जब मैंने अपने लिप जॉब पर खुलकर बात की तो कई लोगों ने मेरी सराहना की. मैंने ऐसा फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ के लिए किया था.
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी ऐसी ही एक सर्जरी का सहारा लिया था लेकिन अपने होंठों के लिए नहीं. हाल ही में प्रियंका की किताब ‘अनफिनिश्ड’ लॉन्च हुई है. इसमें उन्होंने अपनी नोज सर्जरी के बारे में खुलकर बताया है. प्रियंका ने लिखा, 'मुझे नोज में दिक्कत थी. मैं डॉक्टर के पास सर्जरी के लिए गई, जहां डॉक्टर की गलती से मेरी नाक का ब्रिज टूट गया. जब पट्टियां हटाने की बारी आई तो मैं और मेरी मां हम दोनों ही स्थिति को देखकर टूट गए थे. मेरी असली नाक खत्म हो चुकी थी. मुझे प्लास्टिक चोपड़ा के नाम से बुलाया जाने लगा. ट्रोलिंग देखकर मैंने इस पर चुप्पी साधने का निर्णय लिया. नोज ठीक करने के लिए मैंने कईं सर्जरी कराई और बाद में खुद को बेहतर रूप में अपनाया.
वाणी कपूर
फिल्म 'बेफिक्रे' में वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के फेशियल बदलाव को फैन्स ने बहुत जल्दी पकड़ा. हालांकि, वाणी ने इन सभी बातों को खारिज किया और मिड-डे संग बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं ऐसी इसलिए दिख रही हूं, क्योंकि मैंने बहुत वजन कम किया है. मेरे चेहरे पर इसलिए बदलाव नजर आ रहा है.
आयशा टाकिया
आयशा टाकिया (Ayesha Takia) अपने लिप, नोज, पफ्ड चीक्स और आंखों की सर्जरी के लिए चर्चा में रही हैं. जब एक लंबे ब्रेक के बाद आयशा पब्लिकली नजर आईं तो फैन्स ने इन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. साथ ही इनके बोटॉक्स के बारे में भी बातें होने लगीं. एक इंटरव्यू में आयशा ने कहा कि जब मेरे बारे में बातें बनने लगीं तो मैंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि कैसे लोगों को खुद को अपनाना चाहिए, न कि उन लोगों की बातों पर ध्यान देना चाहिए जो हमेशा आपको नीचे गिराने में लगे होते हैं.
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म 'धड़क' से कदम रखा था. इसमें वह शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर संग नजर आई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी कपूर ने भी लिप, नोज और जॉलाइन सर्जरी कराई है, वह भी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले, हालांकि इस पर जाह्नवी ने आज तक खुलकर बात नहीं की है.