Stan Swamy: बेल के इंतजार में 84 साल के स्टैन स्वामी का निधन, UAPA में पिछले साल से जेल में थे बंद

Updated : Jul 05, 2021 17:20
|
Editorji News Desk

Stan Swamy Dies: आदिवासियों के लिए काम करने वाले 84 साल के बुजुर्ग कार्यकर्ता फादर स्टैन स्वामी (Father Stan Swamy) का मुंबई के अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया. उनके वकील ने ये जानकारी बॉम्बे हाईकोर्ट को दी, जहां 5 जुलाई को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी. बुजुर्ग स्वामी अक्टूबर 2020 से मुंबई की तलोजा जेल (Taloja Jail, Mumbai) में बंद थे. लंबे समय से वो काफी बीमार थे, रविवार से वेंटिलेटर पर थे. फादर स्वामी पार्किन्संस (Parkinsons) समेत कई बीमारियों से पीड़ित थे. उन्हें जेल में कोरोना भी हो चुका था. 

Stan Swamy Death: स्टैन स्वामी के निधन पर फूटा विपक्षी दलों का गुस्सा, कहा- न्यायिक हत्या 

पार्किंन्संस से जूझ रहे फादर स्टैन स्वामी को जेल में सिपर और स्ट्रॉ जैसी चीजों के लिए भी अदालत का रुख करना पड़ा था. उन्होंने कोर्ट से ये कहते हुए बेल की गुहार लगाई थी कि वो अपने घर पर मरना चाहते हैं, यही नहीं उन्होंने खुद पर आतंकवाद की धाराओं (UAPA) के तहत लगाए केस केस को भी झूठा बताते हुए उन्हें रद्द करने की मांग की थी. 84 साल के फादर स्टैन स्वामी को NIA ने 8 अक्टूबर 2020 को रांची में उनके घर से अरेस्ट किया था. उन्हें एल्गार परिषद मामले में आरोपी बनाया गया था, और UAPA के कड़े प्रावधानों के तहत उनपर केस दर्ज किया गया था. 

Human Rights Defenders पर UN की स्पेशल रैपोर्टर, मैरी लोलर ने इससे पहले ट्वीट कर लिखा था- स्टैन स्वामी की हालत बहुत गंभीर है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. उन्होंने निराधार आरोपों में 9 महीने जेल में बिताए हैं, इसका मुझे गहरा दुख है. मुझे उम्मीद है कि उन्हें हर संभव बेहतर इलाज दिया जाएगा. NHRC ने भी सोमवार को उन्हें सही इलाज देने की बात कही थी.

ये भी पढ़ें: IT Act: सेक्शन 66A रद्द होने के 6 साल बाद भी दर्ज हो रहे केस, SC ने कहा- जो हो रहा है वो भयावह है 

tribal manElgar ParishadStan Swamy

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?