995 रुपये होगी स्पुतनिक-V वैक्सीन के एक खुराक की कीमत, हैदराबाद में दी गई पहली डोज़

Updated : May 14, 2021 13:26
|
Editorji News Desk

वैक्सीन की किल्लत से जूझ रहे देश के लिए खुशखबरी है. हैदराबाद में शुक्रवार को रूस से आई वैक्सीन स्पुतनिक-V (Sputnik-V) की पहली डोज दे दी गई. इसका ऐलान खुद डॉ रेड्डीज लैबोरेटीज (Dr Reddy's Laboratories) की ओर किया गया है. इस रूसी वैक्सीन की भारत में मार्केटिंग और उत्पादन का जिम्मा डॉ रेड्डीज लैब के पास ही है.

इसके अलावा लैब ने ये भी बताया कि भारत में स्पुतनिक-V की कीमत 948 रुपये होगी. पांच फीसदी GST के साथ इसकी कीमत 995.40 रुपये हो जाएगी. कंपनी ने उम्मीद जताई है भारत में जब इसका उत्पादन शुरू होगा तो कीमतें कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें | Covaxin और Covishield के मुकाबले कितनी असरदार है Sputnik V ?

डॉ रेड्डीज लैबोरेटीज ने बताया कि भारत में छह दूसरी कंपनियों से भी वो बात कर रही है ताकि वैक्सीन के उत्पादन में तेजी लाई जा सके. तीसरे चरण के ट्रायल से ये सामने आया है कि स्पुतनिक-V वैक्सीन कोरोना पर 91.6 % तक प्रभावी है.

बता दें कि आबादी के हिसाब से इस वैक्सीन को मंजूरी देने वाला भारत सबसे बड़ा देश है. बीते 1 मई को ही रूस से इस वैक्सीन की 1.5 लाख डोज़ भारत पहुंची है.

यह भी पढ़ें | कोविशील्ड के डोज़ में गैप बढ़ाने का फैसला देर से क्यों लिया? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Dr Reddys LaboratoriesSputnik VCORONA VACCINE

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?