भारतीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने NADA यानी राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी का पहला मोबाइल एप लॉन्च किया है. ये एप खिलाड़ियों को प्रतिबंधित दवाओं की जानकारी देगा और उनके सेवन से बचने में मदद करेगा. एप को लॉन्च करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि भारतीय खेलों को डोपमुक्त बनाने की दिशा में ये एक अहम प्रयास है. उन्होंने इस एप को नाडा और खिलाड़ियों के बीच सेतू बताया. ये एप गुगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है.