कोरोना वैक्सीनेशन और क्वारंटीन को लेकर साउथ कोरिया (South Korea) ने एक नया नियम बनाया है. अगर कोई भारतीय साउथ कोरिया जाता है और उसने कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield vaccine) की दोनों डोज लिए हैं, तो उसे क्वारंटीन (Quarantine) नहीं होना होगा. जबकि कोवैक्सीन (Covaxin) लेने वाले भारतीय कोरिया पहुंचने के बाद 2 सप्ताह के लिए क्वारंटीन रहेंगे. भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत शिन बोंग-किल ने ये बातें कहीं. हालांकि उसके साथ ही उन्होंने कुछ लोगों को इन नियमों में छूट देने की भी बात कही. राजदूत के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कोवैक्सिन ले लिया है और अगर वे किसी भी समय कोरिया की यात्रा करना चाहते हैं तो वह बिना क्वारंटीन के कोरिया का दौरा कर सकते हैं.
राजदूत शिन बोंग ने यह भी कहा कि अगर कोई भी वरिष्ठ अधिकारी कोरिया का दौरा करते हैं तो उनको भी क्वारंटीन में रहने की आवश्यकता नहीं होगी.