Sourav Ganguly ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा, 36 करोड़ रुपये नहीं दे रही दो कंपनियां

Updated : Jul 13, 2021 11:45
|
Editorji News Desk

अपने बकाये पैसे के भुगतान के लिए BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High court) का रुख किया है. सौरव गांगुली के मुताबिक परसेप्ट टैलेंट मैनेजमेंट लिमिटेड और परसेप्ट डी मार्क (इंडिया) लिमिटेड (Percept Talent Management, Percept D Mark (India) Limited) कंपनियों पर उनके 36 करोड़ रुपये बकाया हैं. इनमें से 14.50 करोड़ रुपये तो मूल रकम है, जबकि बाकी पैसे भुगतान नहीं करने पर बढ़ा हुआ ब्याज है. गांगुली ने इन दोनों कंपनियों के खिलाफ 2018 में पैसे के भुगतान को लेकर दिए आदेश को लागू करने की अपील की है. अदालत के सामने कंपनियों की ओर से कहा गया कि 20 जुलाई तक वे संपत्ति का ब्योरा दे देंगे.

TV9 Hindi में छपी रिपोर्ट के मुताबिक गांगुली ने अंतरिम राहत के तहत दोनों कंपनियों पर अपनी संपत्ति से जुड़े किसी भी तरह के लेनदेन पर रोक लगाने की अपील भी की है. उन्होंने अपनी अर्जी में यह चिंता जताई कि इन कंपनियों के डायरेक्टर्स ने अपने खातों से पैसों को दूसरी फर्म में डालकर छुपा दिया है.

CompaniesSourav GangulyBombay High CourtBCCI President

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video