एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने उनके नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए मंगलवार को तेलंगाना पुलिस (Telangana police) का आभार व्यक्त किया. व्यक्ति पर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को धोखा देने और उनसे पैसे लेने के लिए सोनू सूद के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप है.
सोनू ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'तेलंगना साइबर पुलिस को धन्यवाद. जरूरतमंदों को ठगने वाले दोषियों को पकड़ने में हमारी मदद करने के लिए आपका आभार. सभी जालसाजों से अपनी गतिविधियों को रोकने के लिए अनुरोध करता हूं, अन्यथा वे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे. गरीब लोगों को धोखा देना बंद करें.'