रीसेंटली फिल्म 'रूही' का गाना नदियो पार रिलीज किया गया है. गाने में जाह्नवी की अदाओं ने सभी का दिल जीता, असल में वो म्यूजिकल ग्रुप शुमर का एक फेमस पंजाबी गाना है जिसे काफी पसंद किया गया था. अब जब इतने सालों बाद उस गाने को फिर रिएक्रिट किया गया तो सिंगर सोना मोहपात्रा ने इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'बॉलीवुड गानों का रीमेक वाला चलन अभी भी चल रहा है. मैसेज साफ है- हमें ओरिजनल कंटेंट की कद्र नहीं है, म्यूजिक कंपोजर और सिंगर का कोई सम्मान नहीं है. आत्मविश्वास तो बचा ही नहीं है.'