सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mahapatra) का गुस्सा एक बार फिर इंडियन आईडल 12 के शो में जज बन कर आए अनु मलिक (Anu Malik) को देखकर फूट पड़ा है. दरअसल अनु मलिक इंडियन आईडल (Indian Idol) के स्पेशल एपिसोड में जज बनकर आए हैं.
इसके चलते सोना ने चैनल को लताड़ लगाई . सोना महापात्रा ने ट्वीट किया है, 'डर और मौत के इस माहौल में टीवी चैनल सीरियल अपराधी अनु मलिक को शो में वापस ले आए है. यह सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय महिला आयोग के लिए भी शर्म की बात है.'