देश में कोरोना की स्थिति को लेकर किए गए कुछ ट्वीट्स केंद्र सरकार ने हटवाए, भ्रामक होने का दावा

Updated : Apr 25, 2021 17:45
|
Editorji News Desk

ट्विटर (Twitter) ने केंद्र सरकार के कहने पर ऐसे कई ट्वीट(tweet) हटा दिए, जिनमें कोरोना संभालने में सरकार (Indian government) की आलोचना की गई थी. इसमें कई राजनीतिक दल, एक्टर व पत्रकार के ट्वीट शामिल हैं. केंद्र सरकार ने अपने बयान में कहा कि कोरोना महामारी को लेकर दहशत फैलाने के मकसद से कुछ यूजर्स द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का दुरुपयोग किए जाने के बाद गृह मंत्रालय के सुझाव पर सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 100 सोशल मीडिया पोस्ट्स और यूआरएल डिलीट करने को कहा था. अपने बयान में सरकार ने कहा कि जब पूरा देश कोरोना से युद्ध के लिए ईमानदार कोशिश कर रहा है, तब कुछ लोग समाज में अव्यवस्था फैलाने के मकसद से सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहे हैं. सरकार आलोचनाओं और कोरोना से युद्ध के लिए सुझावों का स्वागत करती है लेकिन उन यूजर्स के खिलाफ ऐक्शन लेना जरूरी है जो अपने अनैतिक मकसदों के लिए ऐसे समय में भी सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. इस कार्रवाई के बाद जिन लोगों का ट्वीट डिलीट हुआ है उनमें कांग्रेस नेता पवन खेड़ा भी शामिल हैं. अब पवन खेड़ा ने ट्वीट किया है कि वह इस मामले में भारत सरकार को कानूनी भेजेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार उनके ट्वीट कि अवैधता को साबित करे.

GovernmentTwitterTweet

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?