सीवान: पुष्पम की प्लुरल्स पार्टी के उम्मीदवार पर हमला, आंख में लगी चोट

Updated : Nov 02, 2020 14:25
|
Editorji News Desk

बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों पर हमले की फेरहिस्त लगातार लंबी होती जा रही है. सीवान में पुष्पम प्रिया चौधरी की प्लुरल्स पार्टी के प्रत्याशी डॉ.रामेश्वर सिंह पर सदर अस्पताल के पास किसी ने हमला कर दिया. उन पर स्याही भी फेंकी गई. एक आंख में चोट लग गई है. डॉ.रामेश्वर सिंह ने स्थानीय थाने में घटना को लेकर शिकायत की है. जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है. पुष्पम प्रिया चौधरी ने भी इस घटना की निंदा की है और लिखा है, सीवान से हमारे प्रत्याशी डॉक्टर रामेश्वर कुमार जी पर केमिकल इंक से हमला हुआ है. इससे उनकी आंख की कॉर्निया जलकर क्षतिग्रस्त हो गई है. जंगलराज 2.0 का यही सुशासन है. सभी प्रत्याशियों से अनुरोध है कि आप सतर्क रहें, ये डरे हुए लोग हैं.

हमलाBihar assemblyबिहार इलेक्शनAttackedसीवानविधानसभा चुनावBihar Assembly electionबिहारBihar

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या