Punjab Congress Crisis: अलग बैठकों के बाद सोनिया-राहुल से मिले सिद्धू, पार्टी बोली जल्द सब ठीक हो जाएगा

Updated : Jul 16, 2021 14:06
|
ANI

Punjab Congress Crisis: पंजाब में सिद्धू बनाम अमरिंदर (Amarinder Singh) का झगड़ा फिलहाल थमता नहीं दिख रहा. गुरुवार शाम दोनों ने अपने समर्थक विधायकों और नेताओं के साथ बैठक की. इस बीच शुक्रवार को नवजोत सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने दिल्‍ली आकर पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की. इस दौरान राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे. क्या बात हुई ये अभी साफ नहीं है. 

खबर है कि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह इस बात के बिल्कुल खिलाफ हैं कि सिद्धू को सुनील जाखड़ की जगह पार्टी अध्‍यक्ष की जिम्मेदारी दी जाए. हालांकि कांग्रेस की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी ऐसी कोई घोषणा भी नहीं की गई है कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाएगा. लेकिन सूत्रों से आने वाली खबरों में इसे कॉम्प्रोमाइज फॉर्मूला बताया जा रहा है. यही नहीं एक हिंदू और एक दलित वर्किंग प्रेसिडेंट की भी बात हो रही है. 

अब देखना होगा कि कैप्टन से बगावत कर सिद्धू के साथ अलग से बैठक करने वाले 6 विधायकों पर क्या कोई कार्रवाई होती है, क्या कैबिनेट में कोई बदलाव होता है. हर नजर कांग्रेस आलाकमान पर है, क्योंकि जितना लंबा ये मामला खिंच रहा है कांग्रेस की उतनी किरकिरी हो रही है. वहीं विपक्षी नेता ये भी कह रहे हैं कि ये दरअसल कांग्रेस आलाकमान की कैप्टन के पर कतरने की कोशिश है. जबकि कांग्रेस का कहना है कि अगले दो तीन दिनों में सब ठीक हो जाएगा.

Amrindar SinghRahul GandhiCongressSonia gandhinavjot singh

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'