Punjab Congress के 'कैप्टन' बनाए गए नवजोत सिंह सिद्धू, चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति

Updated : Jul 18, 2021 21:50
|
Editorji News Desk

Punjab Congress में एक बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को प्रदेश अध्यक्ष (State President) बनाया है. सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के साथ-साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है. बीते कई दिनों से सिद्धू और राज्य के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच खींचतान चल रही थी और विवाद दिल्ली दरबार में पेंडिंग था. लेकिन अब इस विवाद का पटाक्षेप कर दिया गया है और पार्टी ने क्लियर कर दिया है कि अमरिंदर सिंह पंजाब और सिद्धू पार्टी के कप्तान होंगे.

सिद्धू के अलावा सोनिया गांधी ने जिन चार नेताओं का पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है उनमें संगत सिंह , सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा का नाम शामिल है. सिद्धू के नाम का ऐलान होने के बाद सिद्धू को बधाई देने वालों का तांता लग गया और उनके घर पर जश्न का माहौल देखा गया. हालांकि राजनीतिक जानकर बता रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस में असली कलह अब शुरू होगी और सिद्धू की राह इतनी आसान नहीं होगी.

Navjot Singh SidhuPunjab Political CrisisCongressPunjab Congresscaptain amarinder singh

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'