दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह (Sushant Singh Rajput) राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' (Chhichhore) को बड़ा सम्मान मिला है. 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में इसे बेस्ट फिल्म के खिताब के नवाजा गया. इस मौके पर फिल्म की लीड श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने इंस्टाग्राम (Instgram) पर एक इमोश्नल पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा कि सब सुशांत को काफी मिस कर रहे हैं. इस पोस्ट में उन्होंने नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) और साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) को भी टैग किया है. इस फिल्म का हिस्सा बनाए जाने को लेकर श्रद्धा ने दोनों का शुक्रिया अदा किया है.
तेज़ी से उभरती ये अदाकारा अंत में नेशनल अवॉर्ड कमेटी और 'छिछोरे' की पूरी टीम का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलीं. बता दें कि सोमवार को हुई इन अवॉर्ड्स की घोषणा के दौरान कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. वहीं, मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) और घनुष (Dhanush) को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर्स का अवॉर्ड मिला.