कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने मोदी समर्थित अपने एक ट्वीट को लेकर मंगलवार को सफाई दी. BJP में लौटने की संभावना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मजाक’ के लिए उन्होंने एक टिप्पणी की थी, उनकी पाला बदलने की कोई इच्छा नहीं है.
दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को किए गए अपने ट्वीट में लिखा था, 'दुनिया में चार तरह के दुखी लोग होते हैं- अपनों दुखों से दुखी, दूसरों के दुख से दुखी, दूसरों के सुख से दुखी और बिना बात खामखां मोदी से दुखी.'
शत्रुघ्न के इस मोदी समर्थित ट्वीट को उनकी ‘घर वापसी’ की कोशिश के रूप में देखा जा रहा था. हालांकि इस पर सफाई देते हुए सिन्हा ने कहा, ये मनोरंजन के लिए रविवार का मजाक था. उसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए, मेरी कांग्रेस छोड़ने की कोई इच्छा नहीं है.