बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) एक नए विवाद में फंस गए हैं. ढाका प्रीमियर लीग (Dhaka Premier league) में शाकिब अल हसन मैदान पर उस वक्त भड़क गए, जब अंपायर (Umpire) ने उनकी गेंद पर बल्लेबाज को नॉट आउट करार दे दिया. शाकिब ने गुस्से में स्टंप्स पर लात मारी और अंपायर की ओर भी बहुत ही गुस्से में दौड़े. ऐसा लगा कि वे अंपायर को मार ही देंगे. इसके बाद भी वे कुछ देर तक अंपायर से बहस करते रहे. इस दौरान शाकिब का बर्ताव देखकर उनके टीम के साथी खिलाड़ी भी हैरान दिखाई दिए. अब शाकिब ने अपने इस बर्ताव के लिए माफी मांगी है.