वेब सीरीज़ की दुनिया में शाहिद कपूर की धमाकेदार एंट्री होने वाली है. उनकी ये एंट्री amazon prime जैसे प्लेटफॉर्म पर होगी. इस OTT प्लेटफॉर्म ने शाहिद संग ओरिजिनल सीरीज पर प्रोडक्शन शुरू करने की घोषणा गुरुवार को की. शाहिद का ये डिजिटल डेब्यू राज और डीके के नेतृत्व में होगा. राज और डीके अपनी The Family Man जैसी सीरीज़ के लिए जाने जाते हैं. डेब्यू को लेकर शाहिद ने कहा कि वो लंबे समय से इसके इंतज़ार में थे. उन्होंने The Family Man को अपनी पसंदीदा सीरीज़ भी बताया. बता दें कि amazon पर आने वाली इनकी सीरीज़ का अभी नाम तय नहीं हुआ है.