कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 397 अंक नीचे गिरकर 50,395 पर बंद हुआ. तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का NIFTY 101 अंकों की गिरावट के साथ 14,929 के स्तर पर बंद हुआ. JSW स्टील, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, हिंडाल्को और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए. वहीं डिविस लैब, गेल, बजाज फाइनेंस और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लाल निशान पर बंद हुए. बता दें कि पिछले सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 386 अंक के लाभ में रहा था.