SCO Summit: इमरान की मौजूदगी में बोले PM मोदी- बढ़ती कट्टरता है सबसे बड़ी चुनौती

Updated : Sep 17, 2021 14:14
|
Editorji News Desk

तजाकिस्‍तान की राजधानी दुशांबे (dushanbe) में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की सालाना बैठक को प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने वर्चुअली संबोधित किया. इस दौरान PM ने अफगानिस्तान (Afghanistan) का जिक्र करते हुए कहा कि कट्टरपंथ (fundamentalism) इलाके में शांति, सुरक्षा और विश्वास के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.

अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम ने इस चुनौती को और साफ कर दिया है. इस मुद्दे पर SCO को पहल करना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी जब ये बातें कर रहे हैं तो पाकिस्तान के PM इमरान खान भी उन्हें सुन रहे थे.इससे पहले प्रधानमंत्री ने SCO की 20 वीं सालगिरह पर ईरान (Iran) का बतौर नए सदस्य स्वागत किया. इसके अलावा SCO ने सऊदी अरब, मिस्र और कतर (Saudi Arabia, Egypt and Qatar) को डॉयलग पार्टनर बनाया है.

PM ने कहा कि भारत सेंट्रल एशिया के साथ अपनी कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए तैयार है. हमारा मानना है कि लैंडलॉक्‍ड सेंट्रल एशियाई देशों को भारत के विशाल बाजार से जुड़ कर अपार लाभ हो सकता है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कनेक्टिविटी की कोई भी पहल वन-वे स्‍ट्रीट नहीं हो सकती. इसके लिए आपसी सहयोग और पारदर्शिता भी जरूरी है.

AfghanistanImran khanPM ModiSCO Summit

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?