दुष्कर्म के आरोपी को लेकर दिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 'राखी बंधवाओ - जमानत पाओ' आदेश को SC ने रद्द किया

Updated : Mar 18, 2021 17:35
|
Editorji News Desk

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया है जिसमें अदालत ने दुष्कर्म के एक आरोपी को इस शर्त पर जमानत दे दी थी कि वो पीड़िता से राखी बंधवाए. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पिछले साल 30 जुलाई को ये फैसला दिया था और इस पर उस दौरान काफी हंगामा मचा था. इस फैसले के खिलाफ नौ महिला वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर आदेश को चुनौती दी थी और मांग की थी कि सर्वोच्च अदालत की तरफ से अन्य अदालतों को आदेश दिया जाए कि वे यौन उत्पीड़न के मामले में इस तरह के आदेश ना दें. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश की आलोचना करते हुए अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा था कि जजों को जेंडर सेंस्टाइजेशन सिखाया जाना चाहिए ताकि वो ऐसे संवेदनशील मामलों में इस प्रकार के फैसले ना दें.

High CourtRakshaBandhanMadhya PradeshSupreme CourtSC

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?