गृह मंत्री अमित शाह (Home minister Amit shah) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनावों के लिए BJP का घोषणा पत्र (MANIFESTO) जारी कर दिया है. TMC सांसद व पार्टी के वरिष्ठ नेता सौगत राय (Saugata Roy) ने कहा कि BJP का संकल्प पत्र जुमला के अलावा कुछ नहीं है. इसमें कही गई बातों पर विश्वास नहीं किया जा सकता. TMC सांसद ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बंगाल के लिए घोषणापत्र एक बंगाली द्वारा नहीं, बल्कि एक गुजराती द्वारा जारी किया गया. यह दिखाता है कि भाजपा बंगाली विरोधी है. सौगत रॉय ने कहा कि भाजपा के वादों का कोई मूल्य नहीं है. उन्होंने हर साल सभी को 15 लाख रुपये और 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था, जो अब तक अधूरी है.