रमजान (Ramzan) में रोजा रख रहे लोगों को कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) लगवाने को लेकर सऊदी अरब (Saudi Arab) के ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्दुल अजीज अल-अशेख ने बड़ी घोषणा की है. मुफ्ती ने कहा कि रोजा करते समय कोरोना वायरस वैक्सीन (vaccination) लेने में कुछ भी गलत नहीं है. इससे रोजा अमान्य नहीं होगा. मुफ्ती के इस ऐलान से उन करोड़ों मुस्लिमों (muslim) को बड़ी राहत मिली है जो रमजान के दौरान रोजा रखते हैं और वैक्सीन लगवाने को लेकर उनके मन में संदेह चल रहा था. अरब न्यूज की खबर के मुताबिक ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्दुल अजीज ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन कोई खाना या ड्रिंक नहीं है. वैक्सीन को शरीर के अंदर लगाया जाता है, इसलिए इससे रोजा नहीं टूटेगा.