तेज़ी से ऊभरती अदाकारा सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) की फिल्म 'पगलैट' (Pagglait) रिली़ज़ हो गई है. OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज़ हुई इस फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज़ मिले हैं. 'हिंदुस्तान टाइम्स' की सौम्या श्रीवास्तव का कहना है कि अपने पति को कम उम्र में गंवाने वाली लड़की के किरदार को सान्या ने बेहद शानदार तरीके से निभाया है. Ndtv के सैबल चटर्जी ने तो सान्या की एक्टिंग की तारीफ में बेहद अद्भुत बात कही. उन्होंने कहा कि कम उम्र की विधवा के किरदार में सान्या इतनी सहज लगी हैं जैसे पानी में मछली हो.
The Hindu के सायन घोष ने लिखा है कि दमन और त्रासदी से भरी इस कहानी में काफी कुछ सीखने लायक है, वहीं ये फिल्म अपनी सादगी से दिल भी जीत लेती है. 'इंडिया टुडे' की विभा मारू ने लिखा है कि इस फिल्म से शादी-शादी करते रहने वाले हमारे समाज को करारा जवाब मिला है.