देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के घर बाहर मिले विस्फोटकों के मामले ने अब सियासी बवाल खड़ा कर दिया है. दरअसल NIA ने इस मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है. इसे ही लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने आ गए हैं. शिवसेना सांसद संजय राउत ने इस पर सवाल उठाया है. राउत ने कहा कि सचिन एक ईमानदार और काबिल अधिकारी है. राउत ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के जरिए महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हम NIA का सम्मान करते हैं लेकिन मुंबई पुलिस और एटीएस भी सम्मानीय है. केन्द्रीय एजेंसियां उनका मनोबल तोड़ने में लगी है. दूसरी तरफ BJP ने सचिन वाजे का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है. BJP का दावा है कि इससे कई बड़े नेता फंस सकते हैं.