पहले से दुबई में मौजूद शाहरुख को ज्वाइन करेंगे सलमान, धमाकेदार होने वाली है 'पठान' की शूटिंग

Updated : Feb 03, 2021 14:45
|
Editorji News Desk

शाहरुख़ ख़ान और सलमान ख़ान एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नज़र आने वाले हैं. फिल्म 'पठान' की शूटिंग के लिए शाहरुख पहले से दुबई में हैं. ख़बर है कि इस फिल्म में एक्शन सीन शूट करने के लिए सलमान भी दुबई के लिए जल्द रवाना होने वाले हैं. ख़बरों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा में हो रही है. रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख और सलमान दोनों दुबई में 15 दिनों तक साथ शूटिंग करेंगे. बताते चलें कि फिल्म पठान में सलमान का स्पेशल अपीयरेंस होगा. उनका रोल जासूस टाइगर का होगा. इसके अलावा, फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल निभाते हुए दिखेंगी. बॉलीवुड सूत्रों के हवाले से छप रही ख़बरों के मुताबिक फिल्म 2021 के आखिर महीनों में रिलीज हो सकती है.

bollywoodBurj KhalifaPathanSalman KhanDubaiShah Rukh Khan

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब