COVID-19 की दूसरी लहर से प्रभावित लोगों को समर्थन देने के लिए बॉलीवुड फिर से जुट गया है. अब सलमान खान (Salman Khan) ने बॉलीवुड कार्यकर्ताओं को वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है, जिसमें तकनीशियन, मेकअप कलाकार, स्टंटमैन और स्पॉटबॉय शामिल हैं. बॉलीवुड के भाईजान 25,000 श्रमिकों में से प्रत्येक को 1500 रुपये दान करेंगे.
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने ईटी टाइम्स से इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि हमने सलमान खान को जरूरतमंद लोगों के नामों की सूची भेज दी है और वह पैसा जमा करने के लिए सहमत हो गए हैं.'